सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत विकास खंड भगवानपुर अटल उत्कर्ष कन्या इंटर कॉलेज बुग्गावाला में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 675 नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया
राज्य मंत्री राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 615 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया
शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई गई
हरिद्वार, 17 अक्टूबर
उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज विकास खंड भगवानपुर अटल उत्कर्ष कन्या इंटर कॉलेज बुग्गावाला में सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत गांव-गांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही, आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने और जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
शिविर में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की ओर से प्रस्तुत शिकायतों और आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए लोगों को राहत पहुंचाएं। उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचे। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि आमजन को सरकारी सुविधाएं सहज, पारदर्शी और निर्धारित समयसीमा के भीतर उपलब्ध हों।
इस दौरान उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने राज्य मंत्री जी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। साथ ही, शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में 675 नागरिकों ने प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाया। इस दौरान कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 39 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गए,शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया तथा 615 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए,जिसमें सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी,खंड विकास अधिकारी राजेंद्र जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी,जनप्रतिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही

