क
ऑ
वाहन चोरी के मामलों का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
आरोपी के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिलें बरामद
नशे के शौक पूरे करने के लिए चोरी के वाहनों को मॉडिफाई कर मुनाफा कमाने का करता था प्रयास
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में आपराधिक तत्वों के चिन्हीकरण, गिरफ्तारी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 16.10.2026 को लाठरदेवा के पास से आरोपी राहुल को हिरासत मे लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के दो अलग-अलग मुकदमों से संबंधित 02 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पुलिस द्वारा बरामद वाहनों को ई-चालान मशीन के माध्यम से चेक किया गया, जिससे उनके पंजीकरण एवं इंजन संबंधी विवरण की पुष्टि की गई। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
नाम पता आरोपित
राहुल पुत्र राजू, निवासी गोलभट्टा, मिलापनगर, कोतवाली सिविल लाइन, रुड़की, जनपद हरिद्वार
बरामदगी
- हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल UK17Q-5540 चेसिस नंबर: MBLHAW127MHF17292 इंजन नंबर: HA11EDMHF42255
संबंधित मुकदमा: मु0अ0सं0 416/2026 - वाहन नंबर: UK17V-2936 चेसिस नंबर: MBLHAW23XPHLD1198 इंजन नंबर: HA11E8PHLA1552
संबंधित मुकदमा: मु0अ0सं0 418/2026
पुलिस टीम
- मनी भूषण श्रीवास्तव — प्रभारी निरीक्षक (SHO)
- व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी
- उ0नि0 सन्तोष सेमवाल
- उ0नि0 कर्मवीर सिंह
- हे0का0 अलियास अली
- हे0का0 सन्दीप कुमार

