*पुलिस लाइन रोशनाबाद**एकतानगर गुजरात के लिए निकला उत्तराखंड पुलिस का मोटर साइकिल दल पहुंचा हरिद्वार**एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस लाइन में किया दल का स्वागत**टीम लीडर संजय उप्रेती सहित पूरी टीम को फुल माला पहनाकर यात्रा के लिए दी गई शुभकामनाएं**आयोजित कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने लघु नाटिका व नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया नशा मुक्ति का संदेश**हरिद्वार से कल अपनी यात्रा में आगे बढ़ेगा 12 कार्मिको का दल**एकता दिवस पर गुजरात पहुंच दल “Fight Against Drugs” थीम पर प्रस्तावित “राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली-2026” में करेगा शिरकत*देहरादून से रवाना होकर एकता दिवस की अवसर पर प्रस्तावित “राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली-2026” में शामिल होने के लिए सहायक सेनानायक संजय उप्रेती की अगुवाई में रवाना हुआ दल आज सांय पुलिस लाइन हरिद्वार पहुंचा। एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित अन्य अधिकारियों ने 05 बुलेट मोटरसाइकिल, 01 बोलेरो और एक टेंपो ट्रैवलर के साथ एकतानगर गुजरात के लिए रवाना हुए उत्तराखंड पुलिस के इस 12 सदस्यीय दल का फुल माला भेंट कर पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में स्वागत किया। बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के छात्र छात्राओं ने जोरदार तालियां के बीच लघु नाटक व कविता पाठन के माध्यम से उपस्थित जन को नशे से हो रहे नुकसान के बारे में सचेत कर उसे त्यागने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में सुश्री निशा यादव द्वारा टीम लीडर को मोमेंटो भेंट कर पूरी टीम को अपनी व हरिद्वार पुलिस की तरफ से सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी व पुलिस लाइन से रवाना किया।
Related Posts
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
पुलिस से मांगी केस डायरी पटना। खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक और चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को…
क
गुटखा एवं प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाया अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई…
*प्रेस नोट**हरिद्वार, 12 अक्टूबर, 2026* खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य संरक्षण सरकार एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड, विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी…

