आगामी त्योहारों के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस अलर्ट
CO सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी के नेतृत्व में शिवालिक नगर में फ्लैग मार्च
आगामी त्योहारों के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा शिवालिक नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
हरिद्वार पुलिस की अपील त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

