
11 जुलाई 2026।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के निर्देशानुसार विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा दिनांक 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय, हरिद्वार में परिवार नियोजन एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुव्रत अरोड़ा एवं डॉ. यशपाल तोमर ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए परिवार नियोजन अपनाने तथा गर्भधारण के बीच उचित अंतराल बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वस्थ अंतराल से माँ एवं शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा अनचाहे गर्भधारण की रोकथाम में सहायता मिलती है।इस अवसर पर परिवार नियोजन काउंसलर श्रीमती कविता शर्मा एवं श्रीमती प्रीति शर्मा ने उपस्थित लाभार्थियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी देते हुए व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया। श्रीमती रजनी, एलएचवी ने भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को परिवार नियोजन संबंधी सामग्री वितरित की गई तथा अभियान की थीम—”जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल”—का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि वे परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ लेकर स्वस्थ, समृद्ध एवं खुशहाल परिवार के निर्माण में सहयोग करें।

