उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

प्रदेश के 13 जनपदों के 18 नगरों में बनाए गए 210 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा

प्रथम सत्र में 53 प्रतिशत तथा द्वितीय सत्र में 51.23 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

हरिद्वार 29 नवंबर

   सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अशोक कुमार पांडे ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार, 29 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी 13 जनपदों के 18 नगरों में बनाए गए कुल 210 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
 उन्होंने बताया कि परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रथम सत्र पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपराह्न 02:00 बजे से 04:00 बजे तक आयोजित हुआ।
 परीक्षा के लिए कुल 79,082 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से प्रथम सत्र में 41,912 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 37,170 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम सत्र में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 53 प्रतिशत रही।
 वहीं, द्वितीय सत्र में 40,517 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 38,565 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस सत्र में अभ्यर्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत 51.23 रहा।
    सचिव ने बताया कि प्रदेशभर में निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *