हरिद्वार के ढंडियानवाला गांव के 08 युवाओं की सफलता की कहानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नकलविरोधी कानून से मेहनती युवाओं का बढ़ा भरोसा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से मिल रही प्रतिभाओं को सफलता

हरिद्वार के ढंडियानवाला गांव के एक साथ 08 युवाओं का होमगार्ड भर्ती में हुआ चयन, गांव में खुशी की लहर

सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से युवाओं ने जिसमें दीपक सिंह, बाबू सिंह, राहुल सिंह, रोहित कुमार, धर्मवीर, दीपक सिंह, गौरव एवं पवन ने हासिल किया मुकाम,अन्य युवाओं के लिए बने प्रेरणा

हरिद्वार 29 नवंबर

   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून लागू किए जाने के बाद प्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर युवाओं का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। अब मेहनत, योग्यता और प्रतिभा के आधार पर युवाओं को सरकारी सेवाओं में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। इसका सकारात्मक उदाहरण हरिद्वार जनपद के ढंडियानवाला गांव में देखने को मिला है, जहां एक साथ आठ युवाओं का होमगार्ड भर्ती में चयन हुआ है।
 गांव के आठ युवाओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। खास बात यह है कि गांव में आज भी कई परिवार सीमित आर्थिक संसाधनों और कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन यहां के युवाओं ने अपनी परिस्थितियों को कभी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया। निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
चयनित युवाओं ने बताया कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से सरकारी भर्तियों के लगातार अवसर मिल रहे हैं। वर्ष 2021 में गांव के दो युवाओं को पहली बार सरकारी नौकरी मिली थी। अब एक साथ आठ युवाओं का होमगार्ड भर्ती में चयन होना गांव के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों से मेहनती अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ा है। अब युवाओं को विश्वास है कि ईमानदारी से तैयारी और मेहनत करने पर उन्हें अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा।

युवाओं ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और निरंतर मेहनत सबसे जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नकलविरोधी कानून और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था ने प्रदेश के युवाओं में एक नई उम्मीद जगाई है।
गांव के इन आठ युवाओं की सफलता से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। साथ ही उनकी उपलब्धि गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है। यह सफलता साबित करती है कि संसाधनों की कमी किसी के सपनों को रोक नहीं सकती, यदि उसके इरादे मजबूत हों और उसे अपनी मेहनत पर विश्वास हो।
होमगार्ड भर्ती में चयनित युवा: दीपक सिंह, बाबू सिंह, राहुल सिंह, रोहित कुमार, धर्मवीर, दीपक सिंह, गौरव एवं पवन का चयन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *