*आगामी कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा कलियर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन धनौरी चौकी पर किया गया।कांवड़ मेले के दौरान पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगभग 60-65 विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की नियुक्ति की गई है। गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी भगवानपुर द्वारा की गई, जिसमें कांवड़ मेले को सौहार्दपूर्ण एवं निर्विघ्न वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं एसपीओ से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं विवाद रहित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई। साथ ही, जनसहभागिता को और प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव भी आमंत्रित किए गए। सभी उपस्थित लोगों ने पुलिस-जन सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए आगामी कांवड़ यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कलियर श्री कमल मोहन भण्डारी, उपनिरीक्षक शहजाद अली (चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा) एवं अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी धनौरी) सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
स्कूलों की छुट्टी के समय हरिद्वार पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
हरिद्वार पुलिस स्कूलों की छुट्टी के समय हरिद्वार पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर…
वन गुर्जर समाज के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
वन गुर्जर समाज के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन,,,,, स्वामी यतीश्वरानंद की मौजूदगी में ली सदस्यता,,,,
जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम
*जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 100 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 55 समस्याओं का किया…

