हरिद्वार प्रणकालत क्षेत्र मेंआजएक कार्यक्रम आयोजित हुआ ज

नेशनल इण्टर कॉलेज धनोरी , शिक्षा सदन इंटर कालेज मेहवड़कला एवं जनता इंटर कॉलेज माजरी में ‘सुरक्षित बचपन’ पर कार्यशाला का आयोजन

बच्चों को बताएं सुरक्षा के कानूनी अधिकार

श्री कपिल कुमार त्यागी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुड़की एवं श्री चैरब बत्रा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम रुड़की ने बच्चों को दी कानून की जानकारी

साइबर अपराधों के विषय में जानकारी देकर किया जागरूक

बच्चों को एक सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से आज नेशनल इंटर कॉलेज धनोरी एवं मेहवड़ कला इंटर कॉलेज में ‘सुरक्षित बचपन’ विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कपिल त्यागी एसीजेएम रुड़की एवं श्री चैरब बत्रा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, रुड़की एवं कोतवाली कलियर से प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी,वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार सैनी एवं उप निरीक्षक विनोद गोला , उप निरीक्षक अमित नौटियाल उपस्थित रहे, कार्यशाला का मुख्य फोकस बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता, पोक्सो (POCSO) एक्ट की बुनियादी जानकारी और बच्चों को मानसिक व शारीरिक शोषण से सुरक्षित रखने के उपायों एवं साइबर जागरूकता पर रहा।

मुख्य अतिथि द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए माननीय जज महोदय ने कानून और सुरक्षा अधिकारों को बेहद सरल भाषा में समझाया।

उन्होंने कहा, “बच्चे देश की सबसे मूल्यवान संपत्ति हैं। हर बच्चे को बिना किसी डर के बढ़ने और पढ़ने का अधिकार है। यदि कोई भी व्यक्ति आपको असुरक्षित महसूस कराता है, तो डरें नहीं, बल्कि अपने माता-पिता, शिक्षकों या सीधे कानून की मदद लें।

उन्होंने बच्चों को ‘गुड टच और बैड टच’ के फर्क के साथ-साथ चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई साथ ही साथ पुलिस द्वारा बच्चों को साइबर सुरक्षा के संबंध जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *