हरिद्वार, 24 जुलाई, 2026* जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा 26 जुलाई 2026 को ‘शौर्य दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से श्री गोविन्द बल्लभ पंत जिला सभागार, रोशनाबाद (हरिद्वार) में आयोजित होगा। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) डॉ. सरिता पंवार ने जनपद के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक आश्रितों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। समारोह में आने वाले प्रतिभागियों की सुविधा के लिए परिवहन की भी व्यवस्था की गई है। रुड़की से प्रातः 8:30 बजे 42 सीटर बस तथा ज्वालापुर तहसील, हरिद्वार से प्रातः 9:00 बजे 42 सीटर बस उपलब्ध रहेगी। बस संबंधी जानकारी के लिए रुड़की क्षेत्र के ब्लॉक प्रतिनिधि पूर्व हवलदार राजेश कुमार (मो. 8876445434) तथा ज्वालापुर/बहादराबाद क्षेत्र के ब्लॉक प्रतिनिधि पूर्व हवलदार कृष्णा कुमार (मो. 9259193662) से संपर्क किया जा सकता है।
Related Posts
स्कूलों में बच्चों के बीच पहुंची पुलिस, नशामुक्ति का चलाया जन- जागरूकता कार्यक्रम
A.N.T.F स्कूलों में बच्चों के बीच पहुंची पुलिस, नशामुक्ति का चलाया जन- जागरूकता कार्यक्रम नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए…
शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर हरिद्वार पुलिस कार्यवाही
थाना सिडकुल सिडकुल पुलिस ने सड़क पर हुड़दंग एवं मारपीट कर माहौल बिगाड़ने वाले 04 व्यक्तियों को दबोचा सिडकुल क्षेत्र…
नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन
देवभूमि स्कूल की छात्राएं शिक्षिकाओं संग पहुंची एसएसपी कैंप ऑफिस मिठाई खिला एसएसपी ने भविष्य के सपनों के बारे में…

