*माननीय न्यायालय के आदेश पर जब्त अवैध शराब एवं संबंधित सामग्री का नियमानुसार किया गया विनिष्टीकरण*कोतवाली मंगलौर पुलिस ने वर्षों से लंबित आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों के प्रभावी निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए वर्ष 2007 से लंबित 100 माल मुकदमाती का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया।दिनांक 12.07.2026 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, रुड़की के आदेशानुसार कोतवाली मंगलौर परिसर में सहायक अभियोजन अधिकारी सुश्री अलीशा खान तथा प्रभारी निरीक्षक भगवान महर की देखरेख एवं उपस्थिति में नियमानुसार विनिष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न की गई।इस दौरान मालखाने में सुरक्षित रखी गई विभिन्न मामलों की देशी एवं अंग्रेजी अवैध शराब तथा शराब निर्माण एवं तस्करी में प्रयुक्त अन्य उपकरणों को सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत नियमानुसार नष्ट किया गया।इस कार्रवाई के साथ वर्ष 2007 से लंबित 100 आबकारी मामलों का विधिवत निस्तारण किया गया। हरिद्वार पुलिस द्वारा लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण एवं मालखानों में रखी पुरानी जब्त सामग्री के समयबद्ध विनिष्टीकरण की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी, जिससे अभिलेखों का सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं न्यायिक प्रक्रिया को गति मिल सके।
Related Posts
हरिद्वार पुलिस की ओर से आगामी कावड़ यात्रा 2026 में समस्त कांवड़ यात्रियों का हार्दिक स्वागत एवं आवश्यक अपील करती है
*हरिद्वार पुलिस**हरिद्वार पुलिस की ओर से आगामी कावड़ यात्रा 2026 में समस्त कांवड़ यात्रियों का हार्दिक स्वागत एवं आवश्यक अपील…
कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप दें, पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें : सतपाल महाराज*
**हरिद्वार, 3 जुलाई, 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री…
जन्माष्टमी एवं आगामी त्योहारों के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी नवनीत सिंह गंभीर समस्त थानेदारों को त्योहारों के…

