*कांवड़ यात्रा 2026**कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे ADG L/O**सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को परखा, कंट्रोल रुम का भी किया निरीक्षण* *डाक कांवड़ के अनुरूप ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान एक्टिवेट करने के दिए निर्देश*अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ0 वी0 मुरगेशन प्रचलित कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे। डॉ0 वी0 मुरगेशन द्वारा सीसीआर स्थित मेला कंट्रोल रूम के भ्रमण के पश्चात सीसीटीवी कंट्रोल से जिले के विभिन्न स्थानों का यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को चैक किया गया।मौके पर मौजूद एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा ADG L/O को वर्तमान में लागू यातायात प्लान, हाइवे व कांवड़ पटरी की मौजूदा स्थिति तथा अब तक जल उठाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके कांवड़ियो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ0 वी0 मुरगेशन द्वारा एसएसपी हरिद्वार व एसपी ट्रैफिक निशा यादव को डाक कांवड़ में आ रहे वाहनों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ के मुताबिक ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान एक्टिवेट करने, पार्किंग से वाहनों की सुगम निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Related Posts
कोतवाली श्यामपुर
साइबर अपराधियों पर SSP नवनीत सिंह की टीम का लगातार ताबड़तोड़ एक्शन कोतवाली श्यामपुर साइबर अपराधियों पर SSP नवनीत सिंह…
मानसून की दृष्टिगत जनपद में कोई भी घटना गठित होने पर सभी अधिकारी द्वारा आपसी समन्वय के साथ कार्य करे विनय रोहिला
भारी वर्षा के कारण जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है,तो संबंधित अधिकारी जलनिकासी के लिए तत्परता से…
मातृ मृत्यु रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
डेंगू सीजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के दिए निर्देश तथा प्रतिदिन करें क्षेत्रीय सर्वे EDD Calling से…

