कार्य**जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा त्वरित गति से किए जा रहे है सीवरेज के कार्य**सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं तीर्थ यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा**विगत एक दिन में 313.5 मीटर पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण**हरिद्वार 21 जून 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 20 जून को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 के अंतर्गत एनएचएआई रोड व्यंकटेश्वर धाम बीटी रोड वर्क (डीबीएम) 35 मीटर, एनएचएआई रोड मौनी आश्रम बीटी रोड वर्क (डीबीएम) 22.5 मीटर,कार्य पूर्ण की लिया गया है,कुल 57.5 मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत गणपतिधाम फेस 2 पावर ब्लॉक 58 मीटर,मोहन इंक्लेव सीसी रोड 24 मीटर, राजविहार फेस 1 सीसी रोड 55 मीटर, लोकसेवा आयोग सीसी रोड 62 मीटर, रतन वाटिका पावर ब्लॉक 32 मीटर, राजविहार फेस 2 पावर ब्लॉक 25 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 256 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
Related Posts
कुंभ मेला-2027 के लिए 700 करोड़ से अधिक की लागत की योजनाओं पर तेजी से चल रहा काम
निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार आगे बढ़ रहीं तैयारियां, सभी कार्य तय समय पर होंगे पूरे : मेलाधिकारी सोनिका गुणवत्ता, समयबद्धता…
ऋषिकुल मैदान में बनेगा भव्य ‘मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान’
प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण,परियोजना की रूपरेखा पर की समीक्षा मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाओं में…
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार एवं पिरान कलियर उर्स मेले में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया
हरिद्वार, 24 अगस्त 2026 खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने यह भी अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित,…

