राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” का आयोजन हरकी पौड़ी मालवीय घाट हरिद्वार मे किया गया l इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अथिति उप वन संरक्षक श्री स्वप्निल अनिरुद्ध ने सभी को दैनिक जीवन मे निरंतर योग अपनाने की अपील की l योग प्रशिक्षक मनोज चौहान ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपालभाती के साथ साथ विभिन्न रोगों मे लाभकारी आसनों का सभी को अभ्यास कराया lइस दौरान मुख्यतः श्री विकास ठाकुर, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, श्री सत्यदेव आर्य, जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, एवं होम्योपैथिक विभाग, वन विभाग के कर्मचारीयों, वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया l
Related Posts
प
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल…
हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई—69 चालान, 9 वाहन सीज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा…

