फायर स्टेशन मायापुर टीम ने कोचिंग संस्थानों का किया फायर सेफ्टी ऑडिट*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में आज दिनांक 11.07.2026 को अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन मायापुर श्री बीरबल सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कोचिंग संस्थानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान करियर क्लासेस (कपूर बिल्डिंग, ओल्ड रानीपुर मोड़), उड़ान क्लासेस (विष्णु गार्डन, कनखल), इंफिनिटी क्लासेस (निकट ऊंचा पुल, ज्वालापुर) तथा फ्लाई एस्पायर कोचिंग सेंटर (निकट होंडा शोरूम, ज्वालापुर) की आपातकालीन निकास व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा प्रबंध, प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता एवं वैधता तथा अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (Fire NOC) का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के उपरांत संबंधित प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखें, आपातकालीन निकास मार्ग बाधा रहित बनाए रखें तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि एवं संपत्ति की क्षति से बचाव किया जा सके।
Related Posts
सुरक्षित एवं सुगम कुम्भ आयोजन के उद्देश्य से CCR हरिद्वार में यातायात नियंत्रण उपसमिति की बैठक आयोजित
कुम्भ मेला-2027 हरिद्वार SSP नवनीत सिंह को नियुक्त किया गया है यातायात नियंत्रण उपसमिति का अध्यक्ष हर अखाड़ा सदस्य/ श्रद्धालु…
*कोतवाली नगर हरिद्वार**कोतवाली श्यामपुर**एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर मालखानों का भर कम करने पर पुलिस का जोर**हरिद्वार कोतवाली ने 282…
उत्तराखंड हरिद्वार के तेज तर्रार पत्रकार को बॉबी आहूजा को पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति रजि. ऑल इंडिया में हरिद्वार जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करता हूं।
मैं* विजय कुमार बंसल ** उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष *पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ( पंजीकृत) ऑल इंडिया💐💐💐💐💐💐💐💐 उत्तराखंड हरिद्वार के तेज…

