AHTU जनपद हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

हरिद्वार पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़, दुर्ग से 3 महीने से लापता आठवीं कक्षा के छात्र को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया

परिजनों द्वारा बच्चे को सकुशल पाकर किया हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त

आज का दिन भिलाई, दुर्ग छत्तीसगढ़ के रहने वाले उदयपाल यादव व उनके परिवार के लिए तीन महीने से लापता उनके इकलौते पुत्र ऋतिक उम्र 14 वर्ष जो कि कक्षा आठ का छात्र हे के जीवन में उनकी खोई खुशियों को वापस लेकर आया ।

उक्त बालक को AHTU हरिद्वार द्वारा हर की पौड़ी क्षेत्र से अत्यंत दयनीय अवस्था में रेस्क्यू किया गया था जो कि चार दिवस पूर्व रेल के माध्यम से छत्तीसगढ़ से लखनऊ ,दिल्ली, हरियाणा पंजाब से फिर हरिद्वार आया था।

बालक के पिता उदय पाल यादव द्वारा बताया गया कि बालक ऋतिक दिनांक 30/06/2026 से विद्यालय के लिए निकला था जो कि फिर वापस लौट कर नहीं आया उक्त बालक की तलाश हेतु परिजनों द्वारा बालक ऋतिक को हर संभव जगह तलाश किया गया इसके संदर्भ में बालक के पिता द्वारा थाना जामुल दुर्ग भिलाई छत्तीसगढ़ में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।

बालक को तलाश करते-करते 3 महीने से वह अपनी नौकरी पर भी नहीं गए जैसा जिसने बताया वैसा ही वह करते रहे परंतु कहीं से भी बालक की कोई सूचना नहीं मिल सकी जब दिनांक 3/10/2026 को AHTU हरिद्वार द्वारा बालक ऋतिक के विषय में उन्हें जानकारी दी गई तो वह तत्काल बालक ऋतिक को लेने के लिए घर से निकल गए।

सभी प्रकार की आवश्यक विधिक कार्यवाही/काउंसलिंग उपरांत आदेश अनुसार अध्यक्ष महोदय बाल कल्याण समिति हरिद्वार बालक ऋतिक को उसके पिता के सपुर्द किया गया।

बालक के पिता द्वारा 3 महीने बाद अपने इकलौते पुत्र से सकुशल मिलने पर हरिद्वार पुलिस का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

AHTU टीम हरिद्वार:-
1.उपoनिरीक्षक राखी रावत

  1. हेoकाo राकेश कुमार
  2. हेoकाo बिना गोदियाल
    1. काo मुकेश कुमार
  3. काo दीपक चन्द
  4. काo दीपक डबराल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *