कोतवाली गंगनहर

घर से बिना बताए चले जाने वाली 02 नाबालिग किशोरी

उम्मीदों पर खरा उतरते हुए हरिद्वार पुलिस ने दोनों किशोरियों को मात्र 24 घंटे में किया सकुशल बरामद किया

दिनांक- 03/10/2026 को गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत निवासी व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि 02 नाबालिग लडकी उम्र 14 वर्ष व 15 वर्ष दिनांक 01.10.26 को बिना बताये घर से कही चली गई हैं और काफी तलाश के बाद भी नहीं मिल रही है। शिकायत के मुताबिक कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0 380/26 धारा 137(2 )BNS पंजीकृत किया गया।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार गुमशुदाओं की शीघ्र तलाश/बरामदगी के प्रयास करते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी चेक कर मुखबिरों को एक्टिव किया गया।

लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित गुमशुदाओं को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया है। गुमशुदाओं द्वारा बताया गया कि वह घर से नाराज होकर चली गयी थी और आज ऋषिकेश जाने वाले थे। विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस टीम –
1- उ0नि0 हरीश गैरौला
2- म0उ0नि0 करुणा रौकली
3- का0 नितिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *