स

कप्तान नवनीत सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सैनिक सम्मेलन आयोजित

अभिभावक की भूमिका में कप्तान, मातहत जवानों की समस्या जान किया निस्तारण

जनपद से हरिद्वारकुल 30 पुलिसकर्मी चुने गए मैन/वूमेन ऑफ द मंथ, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

धरातल पर की गई मेहनत और अपराध अनावरण में निभाई गई अहम भूमिका को कप्तान ने सराहा

अन्य जवानों को भी अच्छे कार्य कर सहकर्मियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने को किया प्रोत्साहित

पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आज माह सितंबर का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा एसपी सिटी दीपक कुमार, एसपी देहात अभय सिंह सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थाना/ कार्यालय/ शाखाओं आदि से अपनी समस्या लेकर सैनिक सम्मेलन में पहुंचे जवानों से उनकी परेशानियों की जानकारी की तथा उक्त समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।

तत्पश्चात श्री नवनीत सिंह द्वारा माह सितंबर में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में घटे अपराधों के खुलासे, उक्त अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 02 महिला पुलिस कर्मियों सहित कुल 30 जवानों को मैन/वूमेन ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजते हुए उक्त सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

अन्य जवानों से वार्ता करते हुए एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि “पुलिस धरातल पर काम करती है इसलिए पुलिस के पास खुद को साबित करने के लिए हर रोज कई मौके आते हैं। कोशिश कीजिए की आप अन्य पुलिस कर्मियों के लिए भी उदाहरण बनें। उम्मीद है कि आप पूरी लगन से समाज को अपराध मुक्त करने, नशा तस्करी रोकने एवं आमजन के बीच पुलिस का भरोसा बढ़ाने के लिए मेहनत करते रहेंगे।”

माह सितंबर 2026 में “पुलिस मैन/वूमेन ऑफ द मंथ” हेतु चयनित कार्मिकों की सूची-

कोतवाली नगर
1- का0राकेश

कोतवाली कनखल
2- का0 वीरेन्द्र चौहान
3- का0दिग्पाल भंडारी

कोतवाली श्यामपुर
4- हे0का0 मनोज रतूड़ी

कोतवाली ज्वालापुर
5- उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान

कोतवाली रानीपुर
6- का0 अमन तोमर

कोतवाली सिड़कुल
7- उ0नि0 अनिल बिष्ट
8- का0 दीपक दानू

कोतवाली बहादराबाद
9- उ0नि0 अजय कुमार
10- कानि0 बलवन्त सिंह

कोतवाली रुड़की
11- हे0का0 गजपाल
12- कानि0 हरि सिंह

कोतवाली झबरेड़ा
13- हे0का0 मोहन खोलिया

कोतवाली भगवानपुर
14- कानि0 विनोद चौहान

कोतवाली कलियर
15- हे0का0 जमशेद अली

सीआईयू हरिद्वार
16- का0वसीम अकरम

सीआईयू रुड़की
17- हे0का0 मनमोहन भण्डारी

कार्या० क्षेत्राधिकारी मंगलौर
18- का0 विनोद कुमार

पुलिस दूरसंचार
19- हे0का0 कमल सिंह

अभियोजन कार्यालय हरिद्वार
20- म0का0 मंजू बिष्ट

फायर स्टेशन मायापुर
21- फायरमैन संदीप जोशी

फायर स्टेशन सिड़कुल
22- म० फायरमैन सुमन शर्मा

यातायात हरिद्वार
23- उ0नि0 नरेन्द्र रावत
24- का0 नवीन पंवार

पुलिस लाईन हरिद्वार
25- अ0उ0नि0 एमटी हर्षवर्धन पंत
26- का0 बबलू राणा

46 वीं वाहिनी
27- का0 करन सिंह

म० सुरक्षा हेल्प लाईन, मायापुर
28- होमगार्ड राकेश कुमार

अभिसूचना इकाई हरिद्वार
29- हे०का० अरुण नौटियाल

गौ वंश संरक्षण स्का०
30- हे0का0 पूरण सिंह दानू

नोट- अपराध गोष्ठी का प्रेस नोट अलग से जारी किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *