माहौल बिगाड़ रही महिलाओं पर पुलिस का एक्शन, 16 महिला आरोपी गिरफ्तार
राहगीरों को अश्लिल इशारे कर लुभाने के दौरान आपस में भिड़े थे महिलाओं के दो पक्ष
हिरासत में ली गई सभी महिलाओं के खिलाफ धारा 170/126/135 BNSS तहत की गई कार्रवाई
आज दिनांक 22-10-2026 को कोतवाली हरिद्वार से एक पुलिस टीम शिवमूर्ति चौक रेलवे गेट की तरफ चैकिंग होटल/ ढाबे/ धर्मशाला व सुरक्षा व्यवस्था /यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त थे।
इस दौरान रेलवे गेट नंबर 05 के सामने महिलाओं के दो पक्ष आपस में गाली गलौच करते हुए लडाई झगडा व मारपीट में उतारु थी। पास जाकर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त दोनो पक्ष की महिलाएं आने जाने वाले व्यक्तियो को अपनी तरफ आकर्षित करने को लेकर विवाद होने पर आपस में झगड़ रही थी।
शान्ति भंग होने व संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना को रोकने के लिए पुलिस टीम ने उक्त दोनों पक्षो की कुल 16 महिलाओं को अन्तर्गत धारा 126/135/170 BNS गिरफ्तार किया गया। आवश्यक/ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम
1 – प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा
2- व.उ.नि. नन्दकिशोर ग्वाडी
3- उ0नि0निशा सिंह
4-म0कानि0 शोभा
5-म0कानि0 मुन्नी राणा
6-म0कानि0 नापु पूनम सोरियाल
7- म0कां0 पुष्पा
8- का0 अमित भट्ट
9- का0 हरीश रतूडी
10-का हसलवीर
11-का0 अजय पँवार

