हरिद्वार, 24 जुलाई, 2026* जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा 26 जुलाई 2026 को ‘शौर्य दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से श्री गोविन्द बल्लभ पंत जिला सभागार, रोशनाबाद (हरिद्वार) में आयोजित होगा। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) डॉ. सरिता पंवार ने जनपद के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक आश्रितों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। समारोह में आने वाले प्रतिभागियों की सुविधा के लिए परिवहन की भी व्यवस्था की गई है। रुड़की से प्रातः 8:30 बजे 42 सीटर बस तथा ज्वालापुर तहसील, हरिद्वार से प्रातः 9:00 बजे 42 सीटर बस उपलब्ध रहेगी। बस संबंधी जानकारी के लिए रुड़की क्षेत्र के ब्लॉक प्रतिनिधि पूर्व हवलदार राजेश कुमार (मो. 8876445434) तथा ज्वालापुर/बहादराबाद क्षेत्र के ब्लॉक प्रतिनिधि पूर्व हवलदार कृष्णा कुमार (मो. 9259193662) से संपर्क किया जा सकता है।
Related Posts
राजू दास जी महाराज (हनुमान गढ़ी, अयोध्या धाम) के निर्देशानुसार हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने शिवभक्तों की सेवा में लगाया विशाल भंडाराहरिद्वार
श्रावण मास के पावन कांवड़ मेले के अवसर पर हनुमान गढ़ी, अयोध्या धाम के महंत राजू दास जी महाराज के…
*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने…
गो संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी अधिकारी एवं सामाजिक संगठन आपसी समन्वय के साथ करें कार्य सभी विकासखंडों में…

