
श्रावण मास के पावन कांवड़ मेले के अवसर पर हनुमान गढ़ी, अयोध्या धाम के महंत राजू दास जी महाराज के निर्देशानुसार हिंदू सुरक्षा सेवा संघ, हरिद्वार द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा हेतु विशाल भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना तथा “नर सेवा ही नारायण सेवा” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।भंडारे के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव के साथ शिवभक्तों को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की इस सेवा भावना की मुक्तकंठ से सराहना की और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।प्रदेश प्रभारी विक्रांत शर्मा ने कहा कि श्रावण मास सेवा, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ सदैव धर्म, समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है तथा भविष्य में भी शिवभक्तों और समाज की सेवा के लिए निरंतर तत्पर रहेगा।इस अवसर पर गौरव शर्मा, विजेंद्र सिंह, सत्यम कुमार, सौरभ शर्मा, आदित्य शर्मा नीलू चौहान, पंडित राजकुमार दास जी, हर्ष चौहान, रोहित गुप्ता, संजय कुमार, अनिल लाला, विकास चौहान एवं लवलीन कुमार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान “हर हर महादेव” एवं “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।अंत में संगठन की ओर से सभी शिवभक्तों की मंगलमय एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की गई।

