*कोतवाली बहादराबाद**कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में पुलिस के साथ अब एसपीओ भी पूरी तरह तैयार**सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस और जनता का मजबूत समन्वय*आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत कोतवाली बहादराबाद परिसर में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर, प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) की बैठक आयोजित की गई।बैठक में सभी एसपीओ को पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।बैठक में उपस्थित सभी एसपीओ ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा अपने-अपने क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
Related Posts
सहकारिता हमारी संस्कृति है- नरेश बंसल
देहरादूनदेहरादून क्रय विक्रय सहकारी समिति लि0 देहरादून की नव निर्वाचित प्रबन्ध कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकगणों का शपथ ग्रहण…
गो संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी अधिकारी एवं सामाजिक संगठन आपसी समन्वय के साथ करें कार्य सभी विकासखंडों में…
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत BLO, सुपरवाइजर एवं BLA को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार 22 मई 2026 जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के…

