*माननीय न्यायालय के आदेश पर जब्त अवैध शराब एवं संबंधित सामग्री का नियमानुसार किया गया विनिष्टीकरण*कोतवाली मंगलौर पुलिस ने वर्षों से लंबित आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों के प्रभावी निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए वर्ष 2007 से लंबित 100 माल मुकदमाती का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया।दिनांक 12.07.2026 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, रुड़की के आदेशानुसार कोतवाली मंगलौर परिसर में सहायक अभियोजन अधिकारी सुश्री अलीशा खान तथा प्रभारी निरीक्षक भगवान महर की देखरेख एवं उपस्थिति में नियमानुसार विनिष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न की गई।इस दौरान मालखाने में सुरक्षित रखी गई विभिन्न मामलों की देशी एवं अंग्रेजी अवैध शराब तथा शराब निर्माण एवं तस्करी में प्रयुक्त अन्य उपकरणों को सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत नियमानुसार नष्ट किया गया।इस कार्रवाई के साथ वर्ष 2007 से लंबित 100 आबकारी मामलों का विधिवत निस्तारण किया गया। हरिद्वार पुलिस द्वारा लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण एवं मालखानों में रखी पुरानी जब्त सामग्री के समयबद्ध विनिष्टीकरण की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी, जिससे अभिलेखों का सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं न्यायिक प्रक्रिया को गति मिल सके।
Related Posts
*जनपद की सड़कों को समय सीमा के भीतर गड्ढामुक्त करने के लिए स्वयं धरातल पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित**राष्ट्रीय राजमार्ग…
एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण
प्रेस विज्ञप्ति 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इनडोर खेल,जिम और बैडमिंटन कोर्ट…
प्रेस विज्ञप्ति30 जून के सूर्यास्त के बाद हरिद्वार में आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर पूर्ण रोक
*नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध खनन मानते हुए होगी कानूनी कार्यवाही**हरिद्वार, 27 जून 2026* वर्षा ऋतु…

