हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सीसीटीवी कैमरों की मदद से जेवरात से भरा महिला का खोया बैग बरामद कर लौटाया
महिला द्वारा किया गया हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त
दिनांक 24.10.2026 को टेम्पो में सफर के दौरान महिला निवासी गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का जेवरात से भरा बैग भगवानपुर* क्षेत्र में खो गया था।
सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा महिला का खोया बैग बरामद कर उसे सकुशल सुपुर्द किया गया।
अपना बैग एवं जेवरात वापस मिलने पर महिला द्वारा हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम
है0का0 विनोद कुण्डेलिया
का0 रविंद्र राणा

