राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का हुआ आयोजन, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित
पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार/फायर सर्विस उत्तराखण्ड महोदया ने परेड की ली सलामी
परेड के दौरान 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को मेडल अलंकृत कर किया गया सम्मानित
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन रोशनाबाद, हरिद्वार में पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार/फायर सर्विस उत्तराखण्ड महोदया की उपस्थिति में भव्य परेड का आयोजन किया गया।
परेड के दौरान पुलिस बल द्वारा अनुशासन, एकजुटता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया गया। परेड के पश्चात महोदया द्वारा पुलिस लाइन परिसर का पैदल भ्रमण किया गया तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
परेड के दौरान महोदया द्वारा 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क/ प्रशस्ति पत्र को संबंधित अधिकारियों पर अलंकित कर सम्मानित किया गया l
आयोजित परेड एवं सम्मेलन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक संचार सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की भावना के अनुरूप राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया। साथ ही जनपद के समस्त थाना कार्यालय में एकता दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गईl
सम्मानित किए गए अधिकारी कर्मचारियों👇


