प

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता की दिलाई शपथ

हरिद्वार, 31 अक्टूबर

   लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 
    इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प भी दिलाया।
     इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, समर्पण और कर्मनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन और आदर्श हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एकता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपनाकर ही एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है।
           कार्यक्रम में  जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र राणा, प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र जोशी, प्रशासनिक अधिकारी नवीन मोहन भंडारी, प्रधान सहायक अंशुल चौहान, प्रधान सहायक शशांक कश्यप सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *