SSP हरिद्वार के नेतृत्व में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, ₹80 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड में एक आरोपी गिरफ्तार
हॉटस्पॉट मूल अकाउंट के प्रतिबिम्ब पोर्टल पर सामने आया 20 से अधिक साइबर शिकायतों से जुड़ा बैंक खाता
आरोपी के नाम से संचालित 06 बैंक खातों में ₹80 लाख से अधिक का साइबर फ्रॉड होना आया सामने
लॉटरी लगने का झांसा देकर लोगों को बनाता था साइबर ठगी का शिकार
फ्रॉड की रकम ATM से निकालकर अन्य लाभार्थी खातों में करता था ट्रांसफर
थाना पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹80 लाख से अधिक की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को को हिरासत में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हॉटस्पॉट मूल अकाउंट का विवरण प्रतिबिम्ब पोर्टल से प्राप्त हुआ। जांच में सामने आया कि बैंक खाता संख्या 57410110000747 के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में 20 से अधिक साइबर शिकायतें दर्ज थीं। इस संबंध में थाना मंगलौर पर मु0अ0सं0 391/2026, धारा 318(4) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान संदिग्ध बैंक खाताधारक की जानकारी जुटाई गई, जिसमें आरोपी आकाश कुमार पुत्र वीरेन्द्र, निवासी गोपालपुर, उम्र 23 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस जांच में प्रकाश में आया कि आरोपी आकाश कुमार द्वारा अपने नाम से कुल 06 बैंक खाते संचालित किए जा रहे थे। इन खातों के माध्यम से गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पाई गईं।
जांच में इन छह बैंक खातों के माध्यम से लगभग ₹80 लाख से अधिक की साइबर धोखाधड़ी होना प्रकाश में आया।
आरोपी द्वारा लोगों को फोन एवं अन्य माध्यमों से लॉटरी लगने का झांसा दिया जाता था। लोगों को इनाम मिलने का लालच देकर उनसे धोखाधड़ी की जाती थी। साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को अभियुक्त ATM के माध्यम से निकालकर अन्य लाभार्थी खातों में ट्रांसफर कर देता था।
हरिद्वार पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में साइबर अपराधियों एवं उनके नेटवर्क के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है।
आरोपित
आकाश कुमार पुत्र वीरेन्द्र, निवासी गोपालपुर, उम्र 23 वर्ष
बरामदगी
- 6 पासबुक
- 6 एटीएम
- दो मोबाइल
पुलिस टीम
कोतवाली मंगलौर

