हरिद्वार। खन्ना नगर में मकान में हुई चोरी के मामले में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 10 हजार रूपए बरामद किए गए हैं। खन्ना नगर निवासी चित्र सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी का मुकद्मा दर्ज कराया था।
पुलिस को दी तहरीर में चित्र सिंह रावत ने बताया कि घर की जाली तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने दरवाजे की कुंड़ी खोलकर 12000 रूपए नगद और मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज और मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नहर पटरी ज्वालापुर से संदीप पुत्र प्रदीप व संदीप पुत्र मदन निवासी शिवलोक कालोनी भभूतावाला बाग को दबोच लिया। पुलिस टीम में एसआई रणबीर रमोला, कांस्टेबल आलोक नेगी व प्रवीन नेगी शामिल रहे।

