बवासीर आजकल एक आम बीमारी के रूप में प्रचलित है। इस रोग में गुदा की खून की नसें (शिराएं) फूलकर शोथयुक्त हो जाती हैं, जिससे दर्द, जलन और कभी-कभी रक्तस्राव भी होता है। बवासीर का प्रधान कारण कब्ज होना है। जिगर में रक्त संकुलता भी इस रोग का कारण होती है। मोटापा, व्यायाम न करना और भोजन में रेशे (फाइबर) की कमी से भी इस रोग की उत्पत्ति होती है।
उपचार
1.नीम की कोमल पत्तियों को घी में भूनकर उसमें थोड़े-से कपूर डालकर टिकिया बना लें। टिकियों को गुदाद्वार पर बांधने से मस्से नष्ट होते हैं।
2.आधा चम्मच हरड़ का चूर्ण गर्म पानी के साथ सुबह-शाम खाने से बादी बवासीर बंद हो जाती है।
3.नीम की कोमल पत्तियों को घी में भूनकर उसमें थोड़े-से कपूर डालकर टिकिया बना लें। टिकियों को गुदाद्वार पर बांधने से मस्से नष्ट होते हैं।
4.छोटी मक्खी को शहद और गाय का घी बराबर मात्रा में लेकर मस्सों पर लगाएं। इस मिश्रण को बवासीर के मस्सों पर लगाने से कुछ सप्ताह में ही मस्से सूखकर गिर जाते हैं।
5.थूहर के दूध में हल्दी का बारीक चूर्ण मिलाकर उसमें सूत का धागा भिगोकर छाया में सुखा लें। इस धागे से मस्सों को बांधें। मस्सों को धागे से बांधने पर 4-5 दिन तक खून निकलता है तथा बाद में मस्से सूखकर गिर जाते हैं।
ध्यान रहे: इसका प्रयोग कमजोर रोगी पर न करें।
6.नीलाथोथा 20 ग्राम और अफीम 40 ग्राम लेकर इसे महीन कूट लें। इस चूर्ण को 40 ग्राम सरसों के तेल में मिलाकर पकाएं। प्रतिदिन सुबह-शाम उस मिश्रण (पेस्ट) को रूई से मस्सों पर लगाने से मस्से 8 से 10 दिनों में ही सूखकर गिर जाते हैं।
7.मदार का दूध और हल्दी को पीसकर मस्सों पर रखकर लगोट बांधें। इसको लगाने से मस्से सूखकर ठीक हो जाते हैं।
8.काली मिर्च और स्याह जीरा (काला जीरा) को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बनाएं। इस चूर्ण को लगभग 1 ग्राम के चौथाई से आधा ग्राम की मात्रा में शहद के साथ प्रतिदिन सुबह-शाम पीने से बवासीर ठीक होती है तथा बवासीर के मस्से भी ठीक होते हैं।
9.काली मिर्च 3 ग्राम, पीपल 5 ग्राम, सोंठ 10 ग्राम तथा जिमीकंद 20 ग्राम को सुखाकर महीन चूर्ण बना लें। उस चूर्ण में 200 ग्राम गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें। इससे बेर के बराबर गोलियां बनाकर एक-एक गोली दूध या जल के साथ प्रतिदिन दो बार पीने से खूनी तथा बादी, दोनों प्रकार की बवासीर ठीक होती हैं।
10.लौकी के पत्तों को पीसकर बवासीर के मस्सों पर बांधने से कुछ ही दिनों में लाभ दिखना शुरू हो जाता है।
11.लौकी या तुलसी के पत्तों को जल के साथ पीसकर अर्श (बवासीर) के मस्सों पर दिन में दो से तीन बार लगाने से पीड़ा व जलन कम होती है तथा मस्से भी नष्ट होते हैं।
12.नीम की निबौली, कलमी शोरा, रसौत और हरड़ 10-10 ग्राम लेकर कूट-पीसकर बारीक कर लें। इसे मूली के रस में घोटकर जंगली बेर के बराबर गोलियां बना लें। सुबह-शाम एक-एक गोली ताजे पानी या मट्ठे के साथ खाने से खूनी बवासीर में खून आना पहले ही दिन बंद हो जाता है और बादी बवासीर एक महीने के प्रयोग से पूरी तरह नष्ट हो जाती है।
13.मूली के रस में नीम की निबौली की गिरी पीसकर कपूर मिलाकर मस्सों पर लेप करने से मस्से सूख जाते हैं।
14.सूखे आंवलों का चूर्ण 20 ग्राम लेकर 250 मिलीलीटर पानी में मिलाकर मिट्टी के बर्तन में रातभर भिगोकर रखें। दूसरे दिन सुबह उसे हाथों से मलकर छान लें तथा छने हुए पानी में 5 ग्राम चिरचिटा की जड़ का चूर्ण और 50 ग्राम मिश्री मिलाकर पिएं। इसको पीने से बवासीर कुछ दिनों में ही ठीक हो जाती है और मस्से सूखकर गिर जाते हैं।
15.करेले के बीजों को सुखाकर उनका महीन पाउडर बना लें और कपड़े से छान लें। इस पाउडर में थोड़ी-सी शहद तथा सिरका मिलाकर मलहम बना लें। इस मलहम को लगातार 20 दिन तक मस्सों पर लगाने से मस्से सूख जाते हैं तथा बवासीर (अर्श) रोग ठीक हो जाता है।
16.बवासीर के मस्सों को दूर करने के लिए दो प्याज को भूमल (धीमी आग या राख की आग) में सेंककर छिलका उतारकर लुगदी बना लें। इसे मस्सों पर बांधने से मस्से तुरंत नष्ट हो जाते हैं।
17.चाय की पत्तियों को पीसकर मलहम बना लें और इसे गर्म करके मस्सों पर लगाएं। इस मलहम को लगाने से मस्से सूखकर गिरने लगते हैं।
18.लगभग 60 ग्राम काले तिल खाकर ऊपर से ठंडा पानी पीने से बिना खून वाली बवासीर (बादी बवासीर) ठीक हो जाती है। दही के साथ पीने से खूनी बवासीर भी नष्ट हो जाती है।
19.मेहंदी के पत्तों को जल के साथ पीसकर गुदाद्वार पर लगाकर लंगोट बांधें। इससे मस्से सूखकर गिर जाते हैं।
20.बैंगन को जला लें। इसकी राख को शहद में मिलाकर मरहम बना लें। इसे मस्सों पर लगाएं। मस्से सूखकर गिर जाएंगे।
21.हरसिंगार के बीजों को छील लें। 10 ग्राम बीज में 3 ग्राम काली मिर्च मिलाकर पीसकर गुदा पर लगाने से बादी बवासीर ठीक होती है।
22.छोटी हरड़, पीपल और सहजन की छाल का चूर्ण बनाकर उसमें समान मात्रा में मिश्री मिलाकर खाएं। इससे बादी बवासीर ठीक होती है।
23.सांप की केंचुली को जलाकर उसे सरसों के तेल में मिलाएं। इस तेल को गुदा पर लगाने से मस्से कटकर गिर जाते हैं।
24.कपूर को आठ गुना अरंडी के गर्म तेल में मिलाकर मलहम बनाकर रखें। शौच के बाद मस्सों को धोकर और पोंछकर उन पर मलहम लगाएं। इससे दर्द, जलन, चुभन आदि में आराम रहता है तथा मस्से सूखकर गिर जाते हैं।
25.फूली हुई और दर्दनाक बवासीर पर हरी या सूखी भांग 10 ग्राम तथा अलसी 30 ग्राम की पुल्टिस बनाकर बांधने से दर्द और खुजली मिट जाती है।
26.तुलसी के पत्तों का रस निकालकर इसे नीम के तेल में मिलाकर प्रतिदिन सुबह-शाम मस्सों पर लगाएं। मस्सों पर इसको लगाने से वे जल्द ठीक हो जाते हैं।
27.चुकंदर खाने व उसका रस पीते रहने से बवासीर के मस्से समाप्त हो जाते हैं।
28.बवासीर के मस्सों पर करीब एक महीने तक लगातार पपीते का दूध लगाने से मस्से सूख जाते हैं।
29.भूनी फिटकरी और नीलाथोथा 10-10 ग्राम पीसकर 80 ग्राम गाय के घी में मिलाकर प्रतिदिन सुबह-शाम मस्सों पर लगाएं। इससे मस्से सूखकर गिर जाते हैं।
30.कनेर की जड़ को ठंडे पानी के साथ पीसकर शौच जाते समय बाहर निकलने वाले मस्सों पर लगाने से वे मिट जाते हैं।
डॉ. (वैद्य) दीपक कुमार
आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी
कनखल, हरिद्वार
वेबसाइट: https://adarshayurvedicpharmacy.in/
फेसबुक: https://www.facebook.com/adarshpharmacy/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/adarshayurvedicpharmacy/
ट्विटर: https://twitter.com/adarshpharmacy
यूट्यूब: https://www.youtube.com/@Adarshayurvedic
ईमेल: aapdeepak.hdr@gmail.com
संपर्क: 9897902760

