जानिए, प्याज के फायदे

हम सभी प्रायः प्याज़ का प्रयोग सलाद के रूप में तथा दाल -सब्ज़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं , आइये आज जानते हैं इसके कुछ सरल औषधीय प्रयोग –

1. यदि जी मिचला रहा हो तो प्याज़ काटकर उसपर थोड़ा काला नमक व थोड़ा सेंधा नमक डालकर खाएँ , लाभ होगा!

2. पेट में अफ़ारा होने पर दिन में तीन बार निम्न औषधि का प्रयोग किया जा सकता है –
प्याज़ का रस -20 ml ; काला -नमक -1 ग्राम व हींग -1/4 ग्राम लें , इन सबको मिलाकर रोगी को पिलाएँ

प्याज़ का रस -20 ml ; काला -नमक -1 ग्राम व हींग -1/4 ग्राम लें , इन सबको मिलाकर रोगी को पिलाएँ ।

3. हिचकी की समस्या होने पर 10 ग्राम प्याज़ के रस में थोड़ा सा काला नमक व सेंधा नमक मिलकर लेने से लाभ होता है।

4. प्रातःकाल उठकर खाली पेट 1 चम्मच प्याज़ का रस पीने से रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

5. यदि किसी के चेहरे पर काले दाग़ हों तो उनपर प्याज़ का रस लगाने से कालापन दूर होता है तथा चेहरे की चमक भी बढ़ती है।

Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Email:- aapdeepak.hdr@gmail.com
Contact: – 9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *