देहरादून
देहरादून क्रय विक्रय सहकारी समिति लि0 देहरादून की नव निर्वाचित प्रबन्ध कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकगणों का शपथ ग्रहण समारोह समिति के सहकारी बाजार देहरादून स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरेश बंसल, राज्य सभा सांसद तथा विशिष्ट अतिथि श्री खजानदास जी कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड थे ! कार्यक्रम में सर्वप्रथम वन्देमातरम तथा उसके उपरान्त अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यकम का शुभारम्भ किया गया। समिति सचिव श्री संजीव शर्मा द्वारा निर्वाचित संचालकगणों को शपथ दिलाई गई।
कार्यकम्र के मुख्य अतिथि श्री नरेश बंसल राज्य सभा सांसद ने अपने उद्बोधन मंे कहा कि सहकारिता हमारी संस्कृति है। हमारे परिवार भी सहकारिता के आधार पर ही चलते हैं परिवार का मुखिया पूरे परिवार के लिए धन कमाता है तथा गृहणी परिवार के सभी सदस्यों के लिए भोजन बनाती है,यह वास्तविक सहकारिता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सहकारिता में असीमित संभावनाएं हैं तथा उत्तराखंड में कृषकों को बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने व महिला स्वयं सहायता समूहों को भी बिना ब्याज के ऋण प्रदान कर उनके जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका सहकारिता की है। विशिष्ट अतिथि श्री खजान दास , कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सहकारिता की मूल अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए नवनिर्वाचित संचालक मण्डल को शुभकमानाएं देते हुए अपेक्षा की उनके मार्गदर्शन में समिति उत्तरोत्तर प्रगति करेगी ।
कार्यक्रम में वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष श्री कुलदीप स्वेडिया,पंडितवाडी साधन सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष राधेश्या मजी, सहसपुर ब्लाक के वरिष्ठ सहकारी बन्धु श्री परमाल सिंह जी, समाज सेवी श्रीमति आभा शर्मा, समिति उपाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमति शालिनी दीक्षित ने की तथा संचालन समिति सचिव श्री संजीव शर्मा ने किया ।

