*प*एकतानगर गुजरात के लिए निकला उत्तराखंड पुलिस का मोटर साइकिल दल पहुंचा हरिद्वार**एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस लाइन में किया दल का स्वागत**टीम लीडर संजय उप्रेती सहित पूरी टीम को फुल माला पहनाकर यात्रा के लिए दी गई शुभकामनाएं**आयोजित कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने लघु नाटिका व नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया नशा मुक्ति का संदेश**हरिद्वार से कल अपनी यात्रा में आगे बढ़ेगा 12 कार्मिको का दल**एकता दिवस पर गुजरात पहुंच दल “Fight Against Drugs” थीम पर प्रस्तावित “राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली-2026” में करेगा शिरकत*देहरादून से रवाना होकर एकता दिवस की अवसर पर प्रस्तावित “राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली-2026” में शामिल होने के लिए सहायक सेनानायक संजय उप्रेती की अगुवाई में रवाना हुआ दल आज सांय पुलिस लाइन हरिद्वार पहुंचा। एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित अन्य अधिकारियों ने 05 बुलेट मोटरसाइकिल, 01 बोलेरो और एक टेंपो ट्रैवलर के साथ एकतानगर गुजरात के लिए रवाना हुए उत्तराखंड पुलिस के इस 12 सदस्यीय दल का फुल माला भेंट कर पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में स्वागत किया। बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के छात्र छात्राओं ने जोरदार तालियां के बीच लघु नाटक व कविता पाठन के माध्यम से उपस्थित जन को नशे से हो रहे नुकसान के बारे में सचेत कर उसे त्यागने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में सुश्री निशा यादव द्वारा टीम लीडर को मोमेंटो भेंट कर पूरी टीम को अपनी व हरिद्वार पुलिस की तरफ से सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी व पुलिस लाइन से रवाना किया।
Related Posts
हरिद्वारबहादराबाद थाना अंतर्गतक्षेत्रका आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के मुकदमे में वांछित को बहादराबाद पुलिस ने दबोचा युवती को जबरन होटल ले जाकर दुष्कर्म…
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों, ढाबों, रेस्टोरेंट और डेयरियों का किया सघन निरीक्षण
खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे गए, स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश हरिद्वार 7…
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि
राज्य आंदोलन के जिन शहीदों की प्रतिमाएं अब तक स्थापित नहीं हुईं, उनके पैतृक गांव अथवा निवास क्षेत्र में स्थापित…

