*प्रेस नोट**हरिद्वार, 12 अक्टूबर, 2026* खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य संरक्षण सरकार एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड, विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन म6 को खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार के सहायक आयुक्त महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्र में नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार कैलाश चन्द्र टम्टा ने ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा क्षेत्र में एक पनीर सप्लायर वाहन को रोककर उसमें से पनीर का एक विधिक नमूना प्रयोगशाला जाँच हेतु लिया, इसके अतरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अनाज मण्डी ज्वालापुर स्थित मौ. हुसैन ट्रेडर्स का निरीक्षण कर सरसों के तेल का नमूना तथा ऊंचा पुल स्किर रेस्टोरेंट मै.मिष्टी अरोमा से मूंगफली गिरी का नमूना जाँच हेतु लिया। मैं. मिष्टी अरोमन रेस्टोरेंट का मौके पर खाद्य लाईसेंस नहीं पाया गया। जिस पर रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किए गए । इसके अतिरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकार भगवानपुर पवन कुमार ने भगवानपुर मुख्य बाजार क्षेत्र की विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुट्टु अटा, सिंघाड़ा आटा, वनस्पति घी एवं सेंधा नमक सहित कुल 05 नमूने जाँच हेतु लिए तथा एक प्रतिष्ठान में लगभग 12 किग्रा खुला कुट्टू आटा पाए जाने पर उसे तत्काल मौके पर ही नष्ट करवा दिया। यह अभियान आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत लगातार जारी रहेगा।
Related Posts
कावड90 मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार
*कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण**कांवड़ मेले के लिए की गई तैयारियों एवं…
सुबह फिर लगा महंगाई का झटका,पेट्रोल डीजल के दाम चौथी बार बढ़े
नई दिल्ली । देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार…
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना पर की चर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में…

