खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को नवरात्रिपर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम द्वारा चंडीघाट, श्यामपुर, कोंड़ी, गैंडीखाता तथा लालढंग स्थित किराना दुकानों तथा रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि मौके पर कुछ कुट्टू आटा के 02 खाद्य नमूने तथा नवरात्रि के दौरान व्रत में प्रयोग किये जाने वाले काला नमक का एक नमूना सहित कुल 03 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। काला नमक बनाने वाली निर्माता कम्पनी को लेबल पर निर्माण तिथि तथा एक्सपायरी तिथि अंकित न करने तथा काला नमक को सप्लाई करने वाले सप्लायर को बिक्री बिल के प्रावधानों का पालन न करने पर नोटिस जारी किया गया। एक कुट्टू आटा निर्माता कम्पनी को लेबल पर किया जा रहा हैल्थ क्लेम, जिससे ग्राहकों को भ्रमित किया जा सकता है के कारण नोटिस जारी किया गया। टीम को कहीं पर भी खुला कुट्टू आटा का विक्रय होते नहीं पाया तथा सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी व्यापारी द्वारा बिना निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि का कुट्टू आटा एवं अन्य फलाहारी खाद्य पदार्थों का विक्रय किया जाता है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत लीगल कार्यवाही की जायेगी।
Related Posts
कैंटीन संचालक की गोली से हत्या करने वाले घटनाक्रम का हरिद्वार पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर किया खुलासा
कोतवाली रुड़की दिनांक 22.8.2026 को वादी सुभाष चंद्र पुत्र स्वर्गीय गयासन निवासी ढंडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा शिकायत…
26 जुलाई को रोशनाबाद में मनाया जाएगा ‘शौर्य दिवस’, कारगिल शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलिवीर नारियों का होगा सम्मान, पूर्व सैनिकों और आश्रितों से समारोह में शामिल होने की अपील*
हरिद्वार, 24 जुलाई, 2026* जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा 26 जुलाई 2026 को ‘शौर्य दिवस’ का आयोजन किया…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के द्वारा आयोजित गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक* ने संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक…

