शाहपुर मन्दिर में दानपात्र से हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

थाना पथरी

शाहपुर मन्दिर में दानपात्र से हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

नगदी के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार, दान पात्र तोड़ने में इस्तेमाल आला नकब एवं अन्य सामान भी बरामद

थाना पथरी पर वादी कुलभूषण आहूजा, नर्मदेश्वर मंदिर शाहपुर फेरूपुर थाना पथरी हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 31-08-2026 की रात अज्ञात चोरों द्वारा नर्मदेश्वर मन्दिर शाहपुर में दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना पथरी पर मु0अ0सं0 454/26 धारा 303(3) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अज्ञात चोरों की तलाश व माल बरामदगी हेतु गठित टीम द्वारा घटनास्थल के करीब से विभिन्न साक्ष्य जुटाकर मुखबिरों को एक्टिव किया गया।

निरंतर प्रयास के बाद दिनांक 06-09-2026 को बिजली घर के पास पथरी रोड से पुलिस टीम द्वारा 02 संदिग्ध को दानपात्र से चोरी की गई नकदी एवं दान पात्र को तोड़ने में इस्तेमाल किए गए 01 आला नकब, 02 प्लास, 01 टार्च के साथ गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। कुछ दिन पूर्व पतंजलि पदार्था में मजदूरी करने के लिए आए थे, तब उन्होंने इस मंदिर की रैकी की थी और उसमें चोरी करने की योजना बनाई थी। विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है ।

नाम पता आरोपित
1- अशरफ अली पुत्र यूसुफ निवासी जयंतीपुर थाना मंजोला जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।
2- मोहम्मद अंसार पुत्र सुक्रू निवासी जयन्तीपुर थाना मंजोला जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।

बरामदगी
1- 3200 रुपये नगद।
2- 01 आला नकब।
3- 02 प्लास।
4- 01 टार्च।

पुलिस टीम
1- उपनिरीक्षक मोहन कठैत चौकी प्रभारी फेरुपुर।
2- अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा
3- कांस्टेबल मुकेश चौहान
4- कांस्टेबल जयपाल चौहान
5- कांस्टेबल अनिल पंवार
6- कांस्टेबल बालकराम
7- कांस्टेबल सुरेश
8- कांस्टेबल रवि बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *