कांवड़ लेने आने वाले शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गंगा जल लेने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 2 करोड़ 19 लाख से ज्यादा कांवड़िए कांवड़ों में गंगा जल लेकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो चुके हैं। अगले तीन दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ेगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस 24 घंटे लगातार ड्यूटी पर तैनात है। श्रद्धालुओं की मदद व सुरक्षा के लिए हर प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को शिवभक्तों के साथ संयम और बेहतर व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि अगले तीन दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। इन तीन दिनों में बड़ी संख्या में पैदल जाने वाले शिवभक्तों के साथ डाक कांवड़ और मोटरसाइकिल सवारों के पहुंचने की संभावना है। हाईवे पर जाम न लगे, इसके लिए पुलिस की तैनाती बढ़ाई जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, हाईवे पर वाहन खड़ा न करें और किसी भी समस्या की स्थिति में नजदीकी पुलिसकर्मी से मदद लें।
Related Posts
मानसून की दृष्टिगत जनपद में कोई भी घटना गठित होने पर सभी अधिकारी द्वारा आपसी समन्वय के साथ कार्य करे विनय रोहिला
भारी वर्षा के कारण जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है,तो संबंधित अधिकारी जलनिकासी के लिए तत्परता से…
कांवड़ यात्रियों की सुविधा हेतु सभी सार्वजनिक शौचालयों में यूरिनल का उपयोग पूर्णतः निःशुल्क
कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार…
*फायर स्टेशन मायापुर**हरिद्वार पुलिस का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान जारी**
फायर स्टेशन मायापुर टीम ने कोचिंग संस्थानों का किया फायर सेफ्टी ऑडिट*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार एवं मुख्य अग्निशमन…

