*हरिद्वार, 24 जुलाई 2026* सहायक आयुक्त/ अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को कांवड मेला 2026 के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की 03 टीमों के द्वारा चण्डी घाट, मंगलौर, रोडीबेलवाला क्षेत्र में स्थित, स्थायी / अस्थायी खाद्य स्टॉलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों तथा होटलों का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन के नेतृत्व में विभाग की पहली टीम द्वारा नमामी गंगे घाट, चण्डीघाट स्थित स्थायी / अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों एवं ढाबों / भोजनालयों का निरीक्षण किया गया। कुल 12 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 05 भोजनालयों पर फूड लाईसेंस और फूड सेफटी डिस्प्ले बोर्ड प्रदर्शित नही पाये गये जिस कारण मौके पर ही समस्त 05 खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस जारी कर 02 दिन के अन्दर खाद्य प्रतिष्ठानों के अन्दर फूड लाईसेंस और फूड सेफटी डिस्प्ले बोर्ड प्रदर्शित करने के निर्देश दिये गये तथा साथ ही रेट लिस्ट चस्पा करने, खाद्य पदार्थों के क्रय इनवाइस रिकॉर्ड रखने, खुले मसालों एवं खाद्य तेलों का प्रयोग व विक्रय न करने तथा कूडे का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। मौके पर दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों एवं मसालों के 05 नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। मौके पर बिना लेबल एवं तिथि के बेकरी उत्पादों के 12 पैकेटों को हटवाया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पवन कुमार के नेतृत्व में दूसरी टीम द्वारा हरिद्वार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग, मंगलौर स्थित, स्थायी / अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कुल 23 ढाबों, भोजनालयों तथा होटलों का निरीक्षण किया गया। सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में बासी भोजन का विकय ना करने, खाद्य पदार्थों को ढककर बेचने आदि के निर्देश दिये गये साथ ही सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में फूड लाईसेन्स, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं रेट लिस्ट चस्पा करवाये गये। मौके पर 04 खाद्य नमूनें-दुग्ध पदार्थ का 01 एवं कार्बोनेट वाटर के 03 नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कैलाश टम्टा के नेतृत्व में विभाग की तीसरी टीम द्वारा नगर निगम स्थित रोडीबेलवाला क्षेत्र मे स्थित स्थायी / अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों, ढाबों एवं होटलों का निरीक्षण किया गया। कुल 07 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठान में बासी भोजन का विकय ना करने, खाद्य पदार्थों को ढककर बेचने, फूड लाईसेन्स, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं रेट लिस्ट प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर 03 खाद्य नमूनें-पनीर का 01, लाल मिर्च पाउडर का 01 एवं मसाले का 01 नमूना प्रयोगशाला जांच हेतु लिया गया।
Related Posts
पुलिस लाइन हरिद्वार पुलिस लाइन हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज का त्योहार श्रीमती दीपशिखा भुल्लर (असिस्टेंट कमिश्नर…
*युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी**गुरुकुल कांगड़ी केवल शिक्षण संस्थान नहीं, राष्ट्र निर्माण और संस्कारों का केंद्र : मुख्यमंत्री**स्टार्टअप, स्वरोजगार और पारदर्शी भर्ती से युवाओं को मिल रहे नए अवसर**
बैंक ऋण प्रक्रिया होगी सरल, कैंप लगाकर युवाओं की समस्याओं का होगा समाधान**हरिद्वार 01अगस्त 2026*गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा…
स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश, घर-घर कचरा संग्रहण एवं चार-स्तरीय अपशिष्ट पृथक्करण पर विशेष जोर
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में हुई समीक्षा बैठक, सभी निकायों को स्वच्छता कार्यों में तेजी…

