*आगामी कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा कलियर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन धनौरी चौकी पर किया गया।कांवड़ मेले के दौरान पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगभग 60-65 विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की नियुक्ति की गई है। गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी भगवानपुर द्वारा की गई, जिसमें कांवड़ मेले को सौहार्दपूर्ण एवं निर्विघ्न वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं एसपीओ से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं विवाद रहित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई। साथ ही, जनसहभागिता को और प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव भी आमंत्रित किए गए। सभी उपस्थित लोगों ने पुलिस-जन सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए आगामी कांवड़ यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कलियर श्री कमल मोहन भण्डारी, उपनिरीक्षक शहजाद अली (चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा) एवं अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी धनौरी) सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
choosechoosechoose
श
कर्तव्य पथ पर अपना बलिदान देने वाले पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने एक मंच पर एकत्रित हुए हरिद्वार पुलिस के…
*हरिद्वार जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के कुल 17 रिक्त पदों पर निर्वाचन कार्यक्रम घोषित*14 सदस्य ग्राम पंचायत एवं 3 ग्राम प्रधान पदों के लिए बहादराबाद, रुड़की, भगवानपुर, नारसन और लक्सर विकासखंडों में 30 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी
राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में…

