*कोतवाली नगर हरिद्वार**कोतवाली श्यामपुर**एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर मालखानों का भर कम करने पर पुलिस का जोर**हरिद्वार कोतवाली ने 282 जबकि श्यामपुर पुलिस ने 123 माल मुकदमती का किया विनिष्टीकरण**न्यायालय के आदेश पर गठित की गयी टीम के सम्मुख हुआ विनष्टीकरण*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुकदमों के निस्तारण के उपरांत मालखाने में रखे 282 मालों मुकदमाती न्यायालय के आदेश के अनुपालन में निस्तारण किया गया। उपरोक्त सभी माल उप जिलाधिकारी हरिद्वार एवं सहायक अभियोजन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए और निस्तारण किया गया सभी माल 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित थे।कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा अभियान के क्रम में ठोस पैरवी एवं प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश के क्रम में आज दिनांक 03.10.2026 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय, हरिद्वार के आदेशानुसार गठित टीम की उपस्थिति में कुल 123 जब्तशुदा माल मुकदमाती का विनिष्टीकरण/निस्तारण कराया गया जिनका विवरण निम्नवत है — आबकारी अधिनियम – 102 नमूना माल- गौवंश/पशु क्रूरता अधिनियम – 04 अभियोगों का माल- जुआ अधिनियम – 06 अभियोगों का माल- शस्त्र अधिनियम – 03 अभियोगों का माल- आवश्यक वस्तु अधिनियम – 01 अभियोग का माल- अन्य अभियोग – 07 मालमाननीय न्यायालय द्वारा गठित टीम की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से गड्ढा खुदवाकर संबंधित जब्तशुदा माल को नियमानुसार निस्तारित किया गया। सम्पूर्ण कार्रवाई के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराते हुए आवश्यक अभिलेखीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।
Related Posts
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों, ढाबों, रेस्टोरेंट और डेयरियों का किया सघन निरीक्षण
खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे गए, स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश हरिद्वार 7…
बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रूप से खुलेंगे बैंक
कर्मचारी यूनियनों और प्रबंधन के बीच बनी सहमति, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति आज से…
कांवड़ मेला-2026
SSP हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात द्वारा कांवड़ मेला ड्यूटी में नियुक्त ज़ोनल एवं सुपर ज़ोनल…

