क

गंगनहर पुलिस की तत्परता से घर से लापता 07 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद

मात्र 04 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाली मानसिक रूप से कमजोर एवं बोलने में असमर्थ किशोरी

सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द, बेटी को वापस पाकर भावुक हुए माता-पिता

दिनांक 13.11.2026 को कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत निवासी सुमित कुमार, निवासी श्यामनगर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी 07 वर्षीय पुत्री, जो मानसिक रूप से कमजोर एवं बोलने में असमर्थ है, घर से कहीं लापता हो गई है। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया।

सूचना मिलते ही कोतवाली गंगनहर द्वारा तत्काल दो पुलिस टीमों का गठन कर किशोरी की तलाश में रवाना किया गया। पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर तलाश करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

पुलिस टीमों की कड़ी मशक्कत एवं तत्परता के चलते मात्र 04 घंटे के भीतर लापता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके पश्चात परिजनों को सूचना देकर किशोरी को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

अपनी बेटी को सकुशल वापस पाकर माता-पिता ने राहत की सांस ली तथा गंगनहर पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

पुलिस टीम

  1. व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी
  2. उ0नि0 नवीन कुमार
  3. का0 संजय कुमार
  4. का0 रणवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *