हरिद्वार14 नवंबर

जर्मन नागरिक ने हरिद्वार पुलिस का जताया आभार, खोया कीमती सामान सकुशल बरामद

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट निवासी Mr. Valentine Haveka का पासपोर्ट, कैमरा एवं 800 यूरो की नकदी हुई थी गायब

परमार्थ घाट, भूपतवाला में गंगा किनारे साधना के दौरान गायब हुआ था सामान

चौकी सप्तऋषि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद किया कीमती सामान

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट निवासी Mr. Valentine Haveka 25.10.2026 को भारत भ्रमण के लिए हरिद्वार आए थे। दिनांक 30.10.2026 को परमार्थ घाट, भूपतवाला स्थित गंगा किनारे साधना करते समय उनका कीमती सामान, जिसमें पासपोर्ट, कैमरा एवं 800 यूरो की नकदी शामिल थी, कहीं गायब हो गया।

इस संबंध में विदेशी नागरिक द्वारा चौकी सप्तऋषि, कोतवाली नगर हरिद्वार में सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए सामान की तलाश की गई।

पुलिस के अथक प्रयासों से गुम हुआ समस्त कीमती सामान सकुशल बरामद कर आज दिनांक 14.11.2026 को जर्मन नागरिक Mr. Valentine Haveka के सुपुर्द किया गया।

हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली से अभिभूत जर्मन नागरिक ने सामान सकुशल वापस मिलने पर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *