एक माह से मेरठ से गुमशुद्वा किशोरी को पुलिस ने कलियर से किया बरामद
विभिन्न प्रयासों के बाद संपर्क कर किया परिजनों के सुपुर्द
पुलिस की तत्परता से गलत हाथों में जाने से बची बालिका, परिजनों ने जताया आभार
हरिद्द्वर द्वारा निरन्तर होटल ढाबों की चैकिंग तथा संदिग्धों की निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 15.10.26 को पुलिस टीम ने कलियर रैन बसेरा में एक लड़की संदिग्ध अवस्था में घूमती हुए पाया। पूछताछ में बोलने में असर्मथ किशोरी द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर उसे संरक्षण में लेकर थाना लाकर चाईल्ड हेल्प लाईन की मदद से वन स्टाप सेंटर भेजा गया।
पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए लड़की की पहचान हेतु व्यापक रुप से प्रसार प्रचार किया गया। दिनांक 21.10.26 को बालिका के परिजन थाने आए जिन्होने अपनी गुम हुई बेटी की पहचान की। परिजनों के आने पर दिनांक 22.10.26 को बालिका को जिला बाल कल्याण समिति की सहायता से सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
2.म0कानि0 सरिता राणा
3.हे0कानि0 जयप्रकाश

