आयुर्वेद के अनुसार उच्च रक्तचाप (High BP) और निम्न रक्तचाप (Low BP) का उपचार

उच्च रक्तचाप का उपचार

आयुर्वेद के अनुसार उच्च रक्तचाप की बीमारी को ठीक करने के लिए घर में उपलब्ध कुछ आयुर्वेदिक औषधियां हैं, जिन्हें रोगी ले सकते हैं। इनमें एक बहुत अच्छी औषधि है, जो हमारे घरों में आसानी से उपलब्ध होती है। वह है दालचीनी, जिसका उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है।

दालचीनी को पत्थर पर पीसकर चूर्ण (पाउडर) बना लें। आधा चम्मच चूर्ण रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ लें। यदि थोड़ा खर्च कर सकते हैं तो दालचीनी को शहद के साथ भी ले सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी को गर्म पानी के साथ लें। यह हाई बीपी के लिए बहुत अच्छी दवा है।

एक और अच्छी दवा है, जिसे आप ले सकते हैं, लेकिन दोनों में से किसी एक का ही सेवन करें। दूसरी दवा है मेथी दाना। एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच मेथी दाना डालकर रातभर भिगो दें। सुबह उठकर पानी पी लें और मेथी दाने को चबाकर खा लें। यह बहुत जल्दी आपके उच्च रक्तचाप को सामान्य कर देगा। डेढ़ से दो महीने में रक्तचाप पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

उच्च रक्तचाप की तीसरी अच्छी दवा है अर्जुन की छाल। अर्जुन एक वृक्ष होता है। इसकी छाल को धूप में सुखाकर पत्थर से पीसकर चूर्ण बना लें। आधा चम्मच चूर्ण आधा गिलास गर्म पानी में मिलाकर उबाल लें। अच्छी तरह उबालने के बाद रोगी को इसे चाय की तरह पिलाएं।

यह उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को ठीक करेगी तथा मोटापा कम करेगी। यदि हृदय में कोई छेद (ब्लॉकेज) है तो अर्जुन की छाल उस ब्लॉकेज को भी निकाल देती है। चिकित्सक प्रायः कुछ रोगियों से कहते हैं कि उनका दिल कमजोर है। यदि दिल कमजोर है तो प्रतिदिन अर्जुन की छाल अवश्य लें। इससे आपका दिल बहुत मजबूत हो जाएगा। आपका ESR और इजेक्शन फ्रैक्शन (Ejection Fraction) भी ठीक हो जाएगा। यह बहुत अच्छी दवा है।

हमारे घर में एक और अच्छी दवा है, वह है लौकी का रस। रोगी एक कप लौकी का रस रोज सुबह खाली पेट, नाश्ता करने से एक घंटे पहले पिएं। इस लौकी के रस में पांच धनिया पत्ते, पांच पुदीने के पत्ते, पांच तुलसी के पत्ते और तीन-चार काली मिर्च पीसकर मिला लें। यह रक्तचाप को अच्छी तरह ठीक करेगा और हृदय को भी व्यवस्थित रखेगा। यह कोलेस्ट्रॉल को ठीक रखने के साथ-साथ मधुमेह (डायबिटीज) में भी काम आता है।

एक और मुफ्त की दवा है बेलपत्र के पत्ते। ये उच्च रक्तचाप में बहुत काम आते हैं। पांच बेलपत्र लेकर पत्थर पर पीसकर उनकी चटनी बना लें। अब इस चटनी को एक गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह गर्म करें। इसे इतना उबालें कि पानी आधा रह जाए। फिर इसे ठंडा करके पी लें। यह सबसे जल्दी उच्च रक्तचाप को ठीक करता है। बेलपत्र रोगी के मधुमेह (शुगर/डायबिटीज) को भी सामान्य कर देगा। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप और शुगर दोनों हैं, उनके लिए बेलपत्र सबसे अच्छी दवा है।

उच्च रक्तचाप के लिए एक और मुफ्त की दवा है देशी गाय का मूत्र। रोगी व्यक्ति आधा कप गोमूत्र रोज सुबह खाली पेट पिएं। यह बहुत जल्दी उच्च रक्तचाप को ठीक कर देता है। गोमूत्र बहुत अद्भुत होता है। यह उच्च रक्तचाप के साथ-साथ निम्न रक्तचाप को भी ठीक कर देता है। यानी यह दोनों में काम आता है। गोमूत्र मधुमेह (शुगर/डायबिटीज), जोड़ों के दर्द (Arthritis) और गठिया (Gout) को भी ठीक कर देता है। यदि रोगी नियमित रूप से गोमूत्र पी रहा है तो दमा, अस्थमा और राजयक्ष्मा (टीबी/Tuberculosis) भी ठीक हो जाती है।

इसमें दो सावधानियां ध्यान रखनी चाहिए कि गाय शुद्ध रूप से देशी हो और वह गर्भावस्था में न हो।

निम्न रक्तचाप की बीमारी के लिए दवा

निम्न रक्तचाप की बीमारी के लिए सबसे अच्छी दवा गुड़ है। रोगी व्यक्ति गुड़ को पानी में मिलाकर, उसमें सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाकर पिएं। एक गिलास पानी में 25 ग्राम गुड़, थोड़ा नमक और नींबू का रस मिलाकर दिन में दो-तीन बार पीने से निम्न रक्तचाप सबसे जल्दी ठीक होता है।

निम्न रक्तचाप की एक और अच्छी दवा है। यदि आपके पास थोड़े पैसे हैं तो रोज अनार के रस में सेंधा नमक डालकर पिएं। इससे निम्न रक्तचाप बहुत जल्दी ठीक हो जाता है।

गन्ने के रस में भी सेंधा नमक डालकर पिएं। यह भी निम्न रक्तचाप को ठीक कर देता है।

संतरे के रस में सेंधा नमक डालकर पिएं। यह भी निम्न रक्तचाप को ठीक कर देता है।

अनानास के रस में सेंधा नमक डालकर पिएं। यह भी निम्न रक्तचाप को ठीक कर देता है।

निम्न रक्तचाप के लिए एक और बढ़िया दवा है मिश्री और मक्खन। इसे मिलाकर खाएं। यह निम्न रक्तचाप की सबसे अच्छी दवा है।

निम्न रक्तचाप के लिए एक और बढ़िया दवा है देशी गाय का दूध। एक गिलास देशी गाय के दूध में एक चम्मच देशी गाय का घी मिलाकर रात को पीने से निम्न रक्तचाप बहुत अच्छी तरह ठीक होगा।

निम्न रक्तचाप के लिए एक और अच्छी दवा है, जो सबसे सस्ती भी है। वह है सेंधा नमक का पानी। इसे दिन में दो-तीन बार पिएं। गरीब लोगों के लिए यह सबसे अच्छा उपाय है।


डॉ. (वैद्य) दीपक कुमार
आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी
कनखल, हरिद्वार

वेबसाइट: https://adarshayurvedicpharmacy.in/

फेसबुक: https://www.facebook.com/adarshpharmacy/

इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/adarshayurvedicpharmacy/

ट्विटर: https://twitter.com/adarshpharmacy

यूट्यूब: https://www.youtube.com/@AdarshAyurvedic

ईमेल: aapdeepak.hdr@gmail.com

संपर्क: 9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *