*हरिद्वार 09 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड विनय शंकर पांडे तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज सहायक आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार महिमानंद जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर निगम हरिद्वार के शांतिकुंज, भूपतवाला, अपर रोड, हर की पौड़ी और बिल्केश्वर आदि क्षेत्रों में स्थित विभिन्न खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया । अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने भूपतवाला स्थित एक डेयरी से दूध, शांतिकुंज स्थित एक ढाबे से खुली लाल-मिर्च पाउडर एवं खुली हल्दी पाउडर सहित कुल 03 नमूने जांच हेतु लिए गए। साथ ही खड़खड़ी, भूपतवाला और शांतिकुंज क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, ताज़ा खाद्य सामग्री का ही विक्रय करने, बासी सामग्री न बेचने और खाद्य पदार्थों को ढककर रखने के निर्देश दिए गए। इस अभियान दल में एक अन्य वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में रुड़की के कांवड़ पटरी मार्ग पर डेयरियों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर के 03 नमूने जांच हेतु लिए गए तथा लगभग 90 किलोग्राम खराब पनीर को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।
Related Posts
*भारी वर्षा के बीच कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने नारसन बॉर्डर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर
*श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील**10 फीट चौड़ाई एवं 12 फीट ऊंचाई से…
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निकाली गई तिरंगा रैली
हरिद्वार, 13 अगस्त 2026
कैंटीन संचालक की गोली से हत्या करने वाले घटनाक्रम का हरिद्वार पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर किया खुलासा
कोतवाली रुड़की दिनांक 22.8.2026 को वादी सुभाष चंद्र पुत्र स्वर्गीय गयासन निवासी ढंडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा शिकायत…

