कोतवाली गंगनहर
गंगनहर पुलिस व ANTF हरिद्वार की संयुक्त टीम ने 02 नशा तस्करों को दबोचा
पुलिस टीम ने 960 नशीले कैप्सूल व 500 टैबलेट की बरामद
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के लगातार सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।
अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस एवं ANTF हरिद्वार की संयुक्त टीम ने 02 नशा तस्करों को दबोचा।
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गंगनहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर सकपकाकर भागने का प्रयास कर रहे दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान संदिग्ध विनिश परमार के कब्जे से एक थैले में Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride and Acetaminophen Capsules के 960 कैप्सूल तथा Alprazolam Tablets IP 0.5 mg की 500 टैबलेट बरामद हुईं।
पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों एवं बरामद नशीली दवाओं की बिक्री में संलिप्तता के आधार पर आरोपी बंटी उर्फ सुमित को भी हिरासत में लिया गया।
आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0-346/2026, एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों के विब आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नाम पता आरोपित
- विनिश परमार पुत्र धर्मवीर निवासी शिवपुर, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
- बंटी उर्फ सुमित पुत्र मोहकम निवासी मुबारिकपुर अलीपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
बरामदगी
- Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride and Acetaminophen Capsules – 960 कैप्सूल
- Alprazolam Tablets IP 0.5 mg – 500 टैबलेट
पुलिस टीम
- उ0नि0 हरीश गैरोला
- का0 अजय बिष्ट
- हे0का0 रियाज अली
- का0 नितुल यादव

