होटल-ढाबों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच, लिए गए नमूने

लगभग 10 खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट एवं फूड कोर्ट की जांच की गई

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच करते हुए 06 नमूने लिए गए

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026

     खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड के आयुक्त विनय शंकर पांडेय  के निर्देश पर तथा उपायुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गढ़वाल मंडल  राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार के सहायक आयुक्त  महिमानंद जोशी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा के अभियान टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार में स्थित होटल एवं ढाबों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
  इस अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों, पान एवं भोजन सामग्री की गुणवत्ता एवं सुरक्षा तथा स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीलीभीत हाउस, भागीरथी होटल एवं सरोवर पोर्टिको होटल  आदि का निरीक्षण कर 03 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए ।
    अभियान दल ने पनीर मक्खनी (Cooked) तथा पकी हुई दाल अरहर तथा कच्ची दाल अरहर सहित कुल 03 नमूने जांच के लिए लिए गए।
  निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से अनलॉक पनीर एवं गैर दुग्ध उत्पादों की रोकथाम तथा उपयुक्त होने वाले कच्चे खाद्य सामग्री, कच्चे माल की खरीद एवं बिल पैक्ड पैकेजिंग एवं पैकेजिंग आदि और विशेष जोर दिया गया।इसके अतिरिक्त होटलो द्वारा खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुपालन जैसे पेयजल की जांच रिपोर्ट, खाद्य सामग्री की जांच रिपोर्ट,पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट,कार्मिकों का मेडिकल फिटनेस एवं परीक्षण संबंधी अभिलेखों की जांच की गई।
अभियान के दौरान लगभग 10 खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों, जैसे होटल, रेस्टोरेंट एवं फुटकर विक्रय प्रतिष्ठा की जाँच की गई।
              इस दौरान समस्त खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों के संचालकों को शुद्ध दूध एवं शुद्ध उत्पादों का उपयोग करने तथा खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं सुरक्षित तरीके से तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
   खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *