युवती से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
स्योहारा। निकटवर्ती ग्राम अलादीनपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर फिल्मी अंदाज में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक के नीचे उतरते ही ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी पसंद की युवती से शादी कराने की मांग पर अड़ा हुआ था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा युवक और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
युवती से शादी की जिद… टावर पर चढ़ा आशिक!
घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने बचाई जान!
थाना प्रभारी संजय कुमार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा!

