चोरी की तीन मोटर साइकिलों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

“खुलासा”- चोरी की तीन मोटर साइकिलों के साथ एक गिरफ्तार

सघन चैकिंग के दौरान संदिग्ध ने की भागने की कोशिश, पुलिस ने घेर घोटकर दबोचा

सिड़कुल पुलिस ने चोरी की तीन मोटर साइकिलों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

एक साथी को पहले ही चोरी के मुकदमें में जेल भेज चुकी है पुलिस, पकड़ा गया संदिग्ध चल रहा था वांछित

दोनों साथियों ने सिड़कुल और रानीपुर क्षेत्र से चुराए थे दोपहिया वाहन

Case 01-
दिनांक 06.07.2026 को अज्ञात व्यक्ति ने नवोदय नगर सिडकुल निवासी मनोज चौधरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो संख्या चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 275/ 26 धारा 303 (2)BNS दर्ज किया गया।

Case 02-
दिनांक 07/07/26 को सुजीत कुमार राय की मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर फैक्ट्री के बाहर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। प्रार्थना पत्र के आधार थाना हाजा पर मुकदमा प्रार्थना के 277/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।

पुलिस की कार्यवाही-
दोपहिया वाहन चोरी की इन घटनाओं के खुलासे के लिए गठित की गई पुलिस टीम ने विभिन्न स्तर पर प्रयास करते हुए दिनांक 07/07/26 को सिडकुल टैप इंडिया कंपनी के तिराहे पर चैकिंग की गई। इस दौरान तेज रफ्तार में राजा बिस्कुट चौक की ओर से आ रहा एक बाइक सवार व्यक्ति पुलिस की चैकिंग देख मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा लेकिन टायर फिसलने के कारण वहीं गिर गया। टीम ने तुरंत संदिग्ध को दबोच लिया।

पूछताछ-
चैक करने पर सामने आया कि संदिग्ध द्वारा चलाई जा रहे मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 277/ 2026 दर्ज है। सख्ती से पूछताछ में संदिग्ध ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने अपने साथी सहवाज के साथ मिलकर कुछ दिन पहले शिवालिक गंगा विहार कॉलोनी नवोदय नगर से चुरायी थी। सहवाज को दिनांक 4/7/26 को थाना सिडकुल पर पूर्व में पंजीकृत मुकदमा प्रार्थना के 270 /26 में जेल भेजा जा चुका है।

रिकवरी-
संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने झाड़ी में छिपायी गई दो अन्य मोटरसाइकिल बरामद की जिनमें से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस थाना सिड़कुल पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 275/ 26 से संबंधित व दूसरी मोटरसाइकिल शिवलोक कॉलोनी रानीपुर से चुराई गई है जिसमें कोतवाली रानीपुर मुकदमा पर 240/ 2026 पंजीकृत है।

बरामदगी के आधार पर आरोपी को हिरासत पुलिस लेकर बरामद तीनों मोटरसाइकिल को थाने लाया गया व मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गयी। आरोपी को आज ही बाद आवश्यक कार्रवाई कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

विवरण आरोपी-
रजत उर्फकार्तिक पुत्र अनिल भारद्वाज निवासी ग्राम निधौली खुर्द रिझोर जिला एटा उत्तर प्रदेश हाल पता मांगेराम का मकान शनि देव मंदिर रोशनाबाद गली नंबर 6 थाना सीतापुर जनपद हरिद्वार।

आरोपी का अपराधिक इतिहास-
1- मुकदमा अपराध संख्या 277/26 धारा 303(2) BNS
2- मुकदमा अपराध संख्या 270 /2026 धारा 303(2)BNS
3- मुकदमा अपराध संख्या 275/26 धारा 303(2) BNS
4- मुकदमा अपराध संख्या 240/26 धारा 303 (2)BNS (थाना रानीपुर पर पंजीकृत)

बरामदगी
1- मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (थाना सिडकुल)
2- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (थाना सिडकुल)
3- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (थाना रानीपुर)

पुलिस टीम-
1- थाना अध्यक्ष अजय शाह
2- उ0नि0 इंद्रजीत सिंह राणा थाना
3- हे0का0 संजय तोमर
4- कांस्टेबल सुनील कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *