हरिद्वार। जिला आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान की एक यात्री बस सप्तऋषि चौकी के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई है,दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही राहत एवं बचाव हेतु पुलिस बल,एनडीआरएफ,जिला प्रशासन की टीम एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच कर त्वरित राहत एव बचाव कार्य किया गया तथा घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से मेला चिकित्सालय में उपचार हेतु भेजा गया,इस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हुए है, जिनका उपचार मेला चिकित्सालय में किया जा रहा है, एक घायल महिला यात्री को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाते समय मृत्यु हो गई है।
Related Posts
बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार
सात दिन में पार किया 90 करोड़ का आंकड़ा कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर…
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन
दो भवन किए सील सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर प्राधिकरण की सख्ती…
हल्द्वानी में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग
लाखों का सामान जलकर हुआ राख हल्द्वानी। हल्द्वानी के व्यस्त मीरा मार्ग क्षेत्र में देर रात एक जूते के शोरूम में…

