देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पण्ड्या मथुरा के गौ ग्राम परखम स्थित दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।इस अवसर पर आयुर्वेद एवं पंचगव्य अनुसंधान केंद्र की मॉलिक्यूलर बायोलॉजी प्रयोगशाला का लोकार्पण किया गया। साथ ही पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने भारतीय संस्कृति, आयुर्वेद और वैज्ञानिक अनुसंधान के समन्वय के महत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया। गौ-संरक्षण, पशु स्वास्थ्य और पंचगव्य आधारित नवाचारों को बढ़ावा देने वाली ऐसी पहलें पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक संदर्भों में उपयोगी बनाने में सहायक होंगी।यह पहल भारतीय गौ-आधारित पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान और अनुसंधान से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रयोगशाला के माध्यम से पंचगव्य एवं आयुर्वेद से जुड़े विषयों पर वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं नए पाठ्यक्रम से पशु आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के अध्ययन एवं प्रशिक्षण के नए अवसर विकसित होंगे।इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने भी अपने आशीवर्चन प्रदान किया, तो वहीं उत्त्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आदि ने गौ संरक्षण पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *